टीकमगढ़। नगर पालिका टीकमगढ़ में अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर अब चुनाव लड़ने की सरगर्मी तेज हो गई है जहां दावेदार अपनी अपनी दावेदारी चुनाव लड़ने के लिए दिखा रहे हैं जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे ही दावेदार अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए अपनी-अपनी हुंकार भर रहे हैं जहां दावेदारों में कांग्रेस के नेता, भाजपा के नेता और जो किसी भी दल से संबंध नहीं रखते हैं, निर्दलीय वह भी हुंकार में पीछे नहीं है और अपनी -अपनी दावेदारी दिखा रहे हैं। अगर हम सत्ता दल भाजपा की बात करें तो इसमें अभी दावेदारी के तौर पर भाजपा के युवा नेता मनोज देवलिया हैं, वहीं वर्तमान नगर पालिका टीकमगढ़ में पार्षद के पद पर आसीन बृज किशोर तिवारी, युवा भाजपा नेता पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ और भी अन्य नाम दावेदारी में शामिल हैं। वहीं कांग्रेस की अगर बात की जाए तो कांग्रेस के कांग्रेसी युवा नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय नायक एवं और भी कांग्रेसी नेता इस उपचुनाव में चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी बता रहे हैं वहीं निर्दलीयों में भी अन्य लोग दावेदारी कर रहे हैं लेकिन इस बार इस चुनाव मे जनता अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए योग्य व्यक्ति तय करेगी क्योंकि इस बार पार्षद नहीं, मतदान कर जनता के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष चुना जाएगा जिसे जनता चाहेगी वही अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेगा क्योंकि जनता जनार्दन उस व्यक्ति को चुनेगी जो शहर के विकास और शहर के लोगों की समस्याओं का ख्याल रखेगा। राजनैतिक दलों से जुड़े इन दावेदारों का कहना है कि अगर पार्टी मौका देगी तो चुनाव लड़ेंगे और जनता के बीच पहुंचकर उनकी सेवा एवं शहर विकास और नगर पालिका से मिलने वाली लोगों को हितार्थ सुविधाओं को लेकर सदैव तत्पर रहेंगे। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका टीकमगढ़ मैं अध्यक्ष पद का उपचुनाव आगामी 29 सितंबर 2026 को होगा जहां जनता द्वारा अध्यक्ष पद के लिए योग्य उम्मीदवार चुना जाएगा।

