संवाददाता प्रवीण गौर डोलरिया से खास रिपोर्ट/थाना डोलरिया में पौधारोपण अभियान संस्था नितिन सांई चाइल्ड केयर स्कूल, मिसरोद के संचालक श्री नवीन कुमार गौर, प्राचार्या श्रीमती शालिनी राय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा थाना डोलरिया परिसर में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर श्री गणेश रघुवंशी, श्रीमती प्रीति सातनकर, श्री युपुत्स यादव, श्री सुमित जाट एवं श्री संगीत राजपूत सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने इस नेक कार्य की सराहना की एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे रोपित किए और उनकी नियमित देखभाल का संदेश दिया।पौधारोपण अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।
