200 CCTV कैमरों की फुटेज से बेनकाब हुई चोरी, इटारसी पुलिस ने महिला आरोपी को दबोचा; 2.50 लाख के गहने बरामद I
इटारसी। ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में इटारसी पुलिस ने मुस्तैदी और हाई-टेक पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। पुलिस की टीम ने लगातार करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों को जोड़ने के बाद मामले की मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए ₹2.50 लाख कीमत के सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।
तकनीकी साक्ष्यों से हुई आरोपी की पहचान
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच शुरू की। क्षेत्र के लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर संदेही महिला की पहचान चाहत मंसूरी उर्फ मुस्कान लोट (उम्र 28 वर्ष, निवासी- पुरानी इटारसी) के रूप में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी गए संपूर्ण आभूषण बरामद कर लिए। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
सफलतापूर्वक चोरी का खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ पांडेय, उनि विपिन पाल, सउनि दिनेश झरबडे, आरक्षक राजकुमार झपाटे (749), महेंद्र गुर्जर (535), मुकेश झाडे (286), बसंत (392), नरेंद्र (438), अतुल (334), शाकिर (538), महिला आरक्षक दीपाली (799) तथा सायबर सेल से आरक्षक संदीप व आरक्षक जितेंद्र की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।
आज का विचार
“अपराध कितना भी चालाकी से क्यों न किया गया हो,
कानून के हाथ और सत्य की रोशनी उस तक पहुँच ही जाती है।”
–पत्रकार कुणाल पासवान

