गरीबी लाइन क्षेत्र में रंगदारी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी ने पैसे न देने पर की मारपीट I
इटारसी। शहर के गरीबी लाइन क्षेत्र में रंगदारी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी ने पैसे न देने पर की मारपीट I क्षेत्र में अड़ीबाजी और शराब के लिए पैसे मांगने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पैसे देने से मना करने पर एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई और उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खेड़ा निवासी 20 वर्षीय मोहित यादव जब रेलवे पुलिया के पास से गुजर रहा था, तभी आरोपी गरीबी लाइन क्षेत्र में रंगदारी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी ने पैसे न देने पर की मारपीट I बादल कुचबंदिया ने उसे रोक लिया। आरोपी ने मोहित से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते हुए अड़ीबाजी शुरू कर दी। जब मोहित ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया, तो आरोपी गाली-गलौज और अभद्रता पर उतारू हो गया। विवाद बढ़ते ही आरोपी बादल कुचबंदिया ने अपने पास रखे चाकू से मोहित पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में मोहित की पसली के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: पत्रकार कुणाल पासवान

