नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / कल भोपाल के जंबूरी मैदान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना का श्रीगणेश करेंगे। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि पूरे प्रदेश से महिलाएं इस सम्मेलन में पहुंचेगी , राजधानी के नजदीकी जिलों नर्मदापुरम, हरदा , बैतूल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, देवास, राजगढ़ , नरसिंहगढ़ आदि की। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष को कहा गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में राजधानी पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करें। श्री नारोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में पहले लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बिटियाओं की चिंता की और अब प्रदेश की बहनों को भी आर्थिक रूप से शसक्त करने ये योजना मील का पत्थर साबित होगी। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि में व्यक्तिगत तौर पर इस योजना को लेकर इसलिए भी उत्साहित हूं क्योंकि एक तो मैं महिला मोर्चा अध्यक्ष हूं। दूसरा नर्मदापुरम वासियों के लिए गर्व की बात है कि इस ऐतिहासिक योजना की घोषणा हमारे नगर से ही नर्मदा जयंती के दिन मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने कहा कि जिले भर से बूथ स्तर से महिला मोर्चा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने इस सम्मेलन में सहभागिता निभाएंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल एवम् मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया ने बताया कि आज जंबूरी मैदान पर सर्वाधिक संख्या नर्मदापुरम जिले से रहेगी। जिले भर से करीब दस हजार बहनों के पहुंचने की संभावना है। इसी तारतम्य में जिला भाजपा द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए है।

