भोपाल/ प्रदीप गुप्ता / वैष्णो महिला उत्सव एवं सांस्कृतिक समिति बाग़सेवनिया भोपाल द्वारा जोरबा होटल भोपाल में महिला दिवस के पूर्व एवं 5 मार्च को लाडली बहना योजना की लॉन्चिंग होने पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण कर की गई एवं अतिथियों का स्वागत भारतीय संस्कृति अनुसार चंदन तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर किया गया । भोपाल की पूर्व महापौर एवं गोविंदपुरा से विधायक विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना कि पूरे प्रदेश भर में शुरुआत की जा रही है।
जिसमें लाडली बहना को प्रतिमाह 1,000 रुपए सरकार की ओर से दिया जाएगा। जिससे लाडली बहना की आर्थिक स्थिति ठीक होने के साथ- साथ बहना आत्मनिर्भर बनेगी। जब बहना आत्मनिर्भर बनेगी तो हमारा प्रदेश भी आत्मनिर्भर बनेगा । उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश ऐसा पहला राज्य है जहां शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए बेटियों की चिंता की गई। अब बहनों की चिंता की जा रही है, महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस कार्य के लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई देती हूं। उन्होंने वैष्णो महिला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि मीना वर्क इसी तरह जागृत होकर आयोजन करने लगे तो प्रदेश की बहनों की दशा और दिशा दोनों ही सुधर जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुंबई से पधारी फ़िल्म निर्माता मंजु गौतम और फ़िल्म अभिनेत्री रूपाली सिसोदिया , विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी श्रीमती संजना कँसाना, श्रीमती मधु और श्रीमती सुनंदा पहाडे के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान फूलो की होली खेलने के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैम्पवाक् का भी आयोजन किया गया। समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीना राजेश पटेल लाठी , समिति की संरक्षक श्रीमती मनीषा देशमुख, कोषाध्यक्ष श्रीमती वर्षा गाँगड़े,सचिव श्रीमती विमला ठाकुर, सलाहकार श्रीमती अंबिका जोशी , प्रवक्ता श्रीमती अंबिका सोनी, भारती शर्मा , अंजू सिंह, संगीता तायड़े, कामिनी पाराशर, प्रीति चौरे, किरण शर्मा, पूनम शाहनी, शशि शर्मा, आरती विश्वकर्मा, मधु सोनी, प्रगति श्रीवास्तव सहित सैकडो महिलायें मौजूद रही ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

