नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वेच्छानुदान से जिले के 30 लोगों को उपचार के लिए 12 लाख 70 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुर की श्रीमती दीपाबाई यादव, ग्राम तीखड़ के श्यामलाल यादव को 1-1 लाख रूपए, ग्राम मरोड़ा के जीवनलाल को 80 हजार रूपए, सिवनीमालवा के लखनलाल रघुवंशी को 75 हजार रूपए, इटारसी के अवधराम यादव को 70 हजार रूपए, ग्राम सांगा खेड़ाकलां की कुमारी कंचन केवट, ग्राम पथाड़ा की बेबी आफ पायल यदुवंशी को 60-60 हजार रूपए, सिवनीमालवा की श्रीमती सैफिया बी, सेमरीहरंचद की श्रीमती सुमन बाई शर्मा, बाईखेड़ी के अशोक साहू को 50-50 हजार रूपए, ग्राम चौकीगवां के डोरीलाल लौवंशी, नर्मदापुरम के कामताप्रसाद यादव को 45-45 हजार रूपए, पिपरिया की श्रीमती कृष्णाबाई कपरिया, नर्मदापुरम की श्रीमती कविता शर्मा, ग्राम ढेकना के नारायण धुर्वे को 40-40 हजार रूपए, इटारसी के इंदरसिंह राजपूत, ग्राम गोंदलवाड़ा के अशोक मीना, ग्राम गुनौरा के नितिन गिरी को 35-35 हजार रूपए, मिसरोद की श्रीमती भारती गौर, नर्मदापुरम की कुमारी विधि गौर को 30-30 हजार रूपए, सोहागपुर की श्रीमती अर्चना ठाकुर, ग्राम लोधड़ी के मिश्रीलाल, नर्मदापुरम के रिविन्द्रशंकर उपाध्याय, ग्राम भरलाय की श्रीमती पुष्पा लौवंशी, ग्राम बुधनी के दीपेश शर्मा को 25-25 हजार रूपए, ग्राम समोन की श्रीमती कुब्जा बाई यादव, ग्राम बनाडा के राकेश जाट को 20-20 हजार रूपए, ग्राम रजोन की श्रीमती शकुन कीर को 15 हजार रूपए, बनखेड़ी के बालकिशन किरार, इटारसी के गोविंद राम खिलवानी को 10-10 हजार रूपए की उपचार के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

