नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दिनांक 6/03/23 को पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर यादव एवं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेखा निमोदा ने संयुक्त रूप से कोतवाली , यातायात एवं महिला थाना के समस्त महिला स्टाफ के साथ नर्मदापुरम शहर में NMV कॉलेज , इंदिरा चौक, टैक्सी स्टैंड , सतरास्ता , अस्पताल तिराहा , होम साइंस कॉलेज पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया एवं आमजन को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य रूप से शराब पीकर वाहन ना चलाना , दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहना एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना एवं तेज गति से वाहन न चलाने की समझाइश दी गई एवं व्यापारी दुकानदारों को सड़क पर सामान ना रखने की समझाइश भी दी गई।


Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

