नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा बूथ विस्तार अभियान एक में राष्ट्रीय नेतृत्व ने म.प्र. के संगठन बूथ विस्तार कार्य की तारीफ की है। बूथ विस्तारक अभियान 2 शुरू हो गया है। आज देश और प्रदेश सक्षम और कुशल हाथों में। आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में देश पताका फहरा रहा है। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक नया कीर्तिमान लिख रहा है। आगामी आने वाली विधानसभा में हम सभी को युद्धस्तर पर कार्य करना है। मेरा मजबूत सबसे मजबूत को लेकर कार्य करें। हमें सभी वर्ग के साथ व्यापक और सतत संपर्क करना है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमें मेरा बूथ सबसे मजबूत करके दिखाना है। प्रत्येक बूथ पर हमें पन्ना प्रभारी बनाना है जो हमें आगामी मिशन 2023 के 51 प्रतिशत वोट दिलाने में मददगार होंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 5 मार्च को भोपाल के जम्बूरी मैदान से योजना का शुभारंभ किया। जिससे महिलाए आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी। भाजपा अब फिजिकल से डिजिटल की ओर बढ़ रही है। हम सबको संगठन एप्प के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम का सुनना है और उसे अपलोड करना है साथ ही हमारी महिलाए बहनों को भी सोशल मीडिया में आगे आना चाहिए, यह बात सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में नर्मदापुर मंडल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कही, कार्यशाला में चार सत्र हुए। मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया के द्वारा स्वागत भाषण एवं प्रस्तावना दी गई। जिला उपाध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी सुनील राठौर, आईटी जिला संयोजक राहुल पटवा, सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेन्द्र सिंह चौहान, सह संयोजक राहुल ठाकुर के द्वारा आईटी एवं सोशल मीडिया की तथ्यात्मक जानकारी दी गई। भाजपा के वरिष्ठ एवं समाजसेवी चिकित्सक डॉ. राजेश शर्मा द्वारा 51 प्रतिशत लक्ष्य से देश की राष्ट्रीय विचारधारा को लेकर भाजपा देश को परम वैभव पर ले जाना चाहता है। जिससे आने वाली पीढ़िया को इसका लाभ मिले। जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने संगठन में हमारी भूमिका को लेकर बूथ पर करणीय कार्यो की जानकारी दी। कार्यशाला में जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी एवं संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यशाला में जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला, मनोहर बडानी नंदकिशोर यादव मंचासीन थे।कार्यशाला में कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रशांत पालीवाल एवं आभार मंडल नगर मंत्री कविता राजपूत ने किया। इस दौरान आलोक राजपूत, वंदना दुबे, अनिल दुबे, दौलत यादव, नितिन यादव, रोहित गौर, चंदन साहा, अजय रतनानी, संतोष मीना, योगेन्द्र सिंह राजपूत, परवीन बेग, मनोज चौरे, सुमित गौर, अनिल मिश्रा, संजीव मालवीय, नरेन्द्र पटेल, चंचल राजपूत, आरती बैस, कंचन चौकसे, निर्मला राय, प्रशांत श्रीवास, महेश सेन, अनिल अहिरवार, ऋषभ शुक्ला, अलताफ, दुर्गेश मिश्रा, जयंत चौहान, वीरू पटवा, अतुल भण्डारी, यश तिवारी सहित मंडल के पदाधिकारी शक्ति केन्द्र के संयोजक, सह संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, विस्तारक, योजना के प्रभारी उपस्थित थे।

