नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / शाम को अचानक मौसम में आया बदलाव। धूल भरी आंधी चलने से जीवन हुआ अस्त व्यस्त, बिजली हुई गुल शहर में छाया अंधेरा। शहर में दुकानों पर लगे कपडे के बैनर और होल्डिंग्स हवा में उड़े। एनएमवी कॉलेज से देवा माई समाधि जाने वाले रास्ते में रोड पर पेड़ की डाली गिरने से वाहन चालक एक तरफ से वाहन ले जाते दिखे। हवा चलने से किसानों के चेहरे पर भी चिंता की लकीर देखी जा सकती है क्योंकि हवा चलने से खड़ी फसल आड़ी हो जाती है। हवा के साथ साथ बिजली की चमक के साथ बादल के गरजने के साथ बारिश हुई शुरू ।

