सिवनी मालवा / प्रदीप गुप्ता / रात्रिकालीन विल्सन बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट हुए। आयोजक रोहित कुचबंदिया ने बताया कि टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की जानी मानी टीम शामिल हुई। इस टूर्नामेंट में 32 टीम शामिल हुई एवं 32 टीमों को ही आमंत्रित किए थे और पूर्व में नाइट टूर्नामेंट सफल होने के चलते इस वर्ष बडी संख्या में टीम शामिल हुई। पिछले वर्ष के टूर्नामेंट में मात्र 16 टीम आमंत्रित थी ओर 16 ही टीमों ने हिस्सा लिया था, खिरकिया सिटी इलेवन विनर रही थी। पूर्व में सफल होने पर इस वर्ष के टूर्नामेंट में शामिल हुईं 32 टीमें सभी टीमों ने शानदार मैच खेला। फाइनल मुकाबले वाले दिन शायं 7 बजे मैच प्रारम्भ किया। एक क्वार्टर फाइनल मुकाबला रहा , खल इलेवन v/s खिरकिया इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें खिरकिया टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी कर 8 ओवर में 42 पर ही ढेर कर दिया और 4 ओवर में जीत हासिल कर सेमी फाइनल मुकाबले में शामिल हुए। सेमी फाइनल मुकाबले में चार टीमें रही। रियांसी मैडिकल इलेवन , ऋषभ फाइटर इलेवन, पुलिस लाइन, खिरकिया सिटी इलेवन जिसमे पहला सेमी फाइनल मुकाबला पुलिस लाइन v/s खिरकिया सिटी इ, के बीच खेला गया। खिरकिया ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी की पुलिस लाइन ने जवाबी बल्लेबाजी कर 6 ओवर में 93 रन बनाए। इस दौरान खिरकिया सिटी इलेवन ने पीछा करते हुए 68 रन पर ढेर हो गई। जिसके बाद दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला, रियांशी मैडिकल v/s ऋषभ फाइटर के बीच खेला गया। जिसमें फाइटर इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 6 ओवर में 68 रन ही बना सकी। स्कोर का पीछा करते हुए मैडिकल इलेवन ने 59 रन ही बना पाई। तीसरे इनाम के लिए खेला गया जिसमें, दो ओवर के मैच में मैडिकल इलेवन v/s खिरकिया सिटी इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें खिरकिया ने जीत दर्ज कर तीसरा इनाम अपने नाम किया। अंत में दर्शकों की इंतजार की घड़ी हुई समाप्त हुई और फाइनल मुकाबले के लिए हुआ टास। खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। दोनो ही टीम के हौसले बुलंद थे जीत के लिए। आखिर फाइनल जीतना है। फाइनल के इनाम ₹51,000 हजार पर सब की नजरे टिकी हुई थी, कि कौन जीतेगा, सिवनी मालवा का फाइनल मुकाबला। दोनो टीम नामी गिरामी है, पुलिस लाइन और ऋषभ फाइटर जो बडी बडी टीमों को पटकती हुई आई है। दोनो टीमों की ग्राउंड पर चर्चा का विषय बना हुआ था कि दोनो टीम में एक से बढ़कर एक हिम्मतवाले एवं हुनर वाले खिलाडी है। एक किसी टीम का नाम कैसे ले सकते हैं दोनो में जानदार खिलाडी जो है। दर्शकों की नजरे टिकी हुई थी। मैच चालु हुआ ऋषभ फाइटर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 50 रन बना सकी। इस दौरान पुलिस लाइन ने पीछा करते हुए 8 विकेट खोकर अखरी के ओवर में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। पुलिस लाइन ने मैच में रोमांच भर दिया। दोनो टीम के खिलाडियों ने जनता का दिल जीत लिया। हार मानने को दोनो टीम नाम नही ले रही थी। लेकिन पुलिस लाइन में गोपाला शर्मा जैसे बल्लेबाज हो तो कैसे हार जायगी टीम। गोपाला आए और अपनी टीम को जीता कर ले गए ₹51,000 हजार और साथ में 2,100 रु का इनाम सबसे बेस्ट खिलाड़ी का ईनाम गोपाला रहे। प्रथम इनाम विजेता टीम को 51,000 हजार रूपए विधायक प्रेमशंकर वर्मा द्वारा दिया गया, दुसरा इनाम 25,000 हजार रूपए ऋषभ फाइटर ने अपने नाम किया। ₹25,000 हजार के इनाम में शामिल 8,000 रु विशाल बघेल द्वारा 8,000 रु प्रवीण अवस्थी द्वारा 8,000 रु प्रमोद पटेल पिपलिया द्वारा एक हजार रूपए समिति द्वारा सहयोगी कुचबंदिया समाज प्रदेश अध्यक्ष विजय कुचबंदिया, विधायक प्रतिनिधी राजेन्द्र सिंह साध द्वारा 2,100 सौ रुपए नितिन सोनी, 2,100 सौ रुपए का रहा। रात्रिकालीन टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण योगदान, लक्की राठौर , अनुराग लोवंशी, कृष्ण मोबाईल, धरमराज कुचबंदिया अभिषेक सोनी, आकाश गौर , अल्ताव गौरी, विक्की मिश्रा, राजा टांक, मनोज राजपूत, भोला मंसोरिया, इश्वर विश्नोई, विक्रम सूर्यवंशी, भोलू पहलवान, बबलू कुचबंदिया, शुभम कुचबंदिया, सागर, देवेंद्र, निलेश, नैतिक, टक्कू शान, मुनमुन, आयुष अभिषेक, समस्त युवा साथी गण का रहा। आभार आयोजक रोहित कुचबंदिया भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष ने जताया। सिवनी मालवा में रोहित कुचबंदिया के नेतृत्व में दूसरी बार रात्रिकालीन टूर्नामेंट सफल हुआ। वैसे बता दें कि कुचबंदिया ने कई बड़े स्तर पर आयोजन कराए और सफलतापूर्वक संपन्न हुए। सिवनी मालवा में ही नहीं मध्य प्रदेश में सफल आयोजन के लिए जाने जाते हैं रोहित कुचबंदिया। निशुल्क विवाह सम्मेलन में भी करवा रहे है । रोहित ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सफल बनाने में योगदान है, तो सिवनी मालवा क्षेत्र वासियों का दिल से शुक्रिया आभार धन्यवाद के साथ अप्रैल माह में निशुल्क विवाह सम्मेलन कराने का एलान कर दिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक प् विधायक प्रेमशंकर वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संतोष पारीक, नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कुचबंदिया समाज प्रदेश अध्यक्ष विजय कुचबंदिया , डॉ. विशाल बगेल, रघुवीर सिंह राजपूत शामिल हुए।

