नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /संयुक्त माली सैनी सामाजिक कल्याण समिति की बैठक कल दिनांक 19 मार्च दिन रविवार को नव अंकुर संस्था में शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी। समिति के मीडिया प्रभारी अंकित सैनी ने बताया कि बैठक में माली समाज के आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही इस बैठक में समिति द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को पेश कर उन पर सामूहिक रूप से चर्चा की जाएगी।

