सिवनीमालवा/ प्रदीप गुप्ता /मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के अंतर्गत दूरस्थ गांव से आने वाले कक्षा नौवीं के छात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया जाना था। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाड़ा में 08 बालिका तथा 04 बालक को निशुल्क साइकिल वितरण हेतु पात्र पाए गए थे। सभी पात्र छात्र-छात्रा जिनमें अमित कुमार, अंतिम मालवीय, धनराज कुमार, हर्षित कुमार, कुमारी एकता, कुमारी अनिता, कुमारी भारती, कुमारी प्रियंका, कुमारी ऋषिका, कुमारी सुहानी, कुमारी सुनैना तथा विवेक कुमार को साइकिल वितरण सरपंच श्रीमती दुर्गाबाई परते द्वारा किया गया। इस अवसर पर रवि गोरेवर मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, मिर्जा गुलरेज बैग, चंदन वर्मा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, संस्था के प्रभारी प्राचार्य राम मोहन रघुवंशी, शिव शंकर चौधरी, अखिलेश यादव, सबल सिंह सोलंकी, रेशम लाल मेहता, श्रीमती सुनीता राजपूत, अर्पित मिश्रा आदि उपस्थित थे।

