नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / आज दिनांक 21.03.2023 को शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की 83 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के संबंध में शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने कहा कि हमारे महाविद्यालय में समय समय पर छात्राओं के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते है। जिससे छात्राओं को रोजगार के सुअवसर प्राप्त हो सके। महाविद्यालयों में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य ही स्किल बेस्ड एजुकेशन से है। जिससे युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हो सकें। अतः यह हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि इस तरह की प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न कंपनियों का सहयोग हमारे महाविद्यालय को प्राप्त होता रहता है। महाविद्यालय की स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की जिला नोडल अधिकारी डॉ. संगीता अहिरवार ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी एवं उन्हें विभिन्न बैंकों के पदों पर भर्ती हेतु उससे संबंधित शैक्षणिक योग्यता एवं उसकी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। यह प्लेसमेंट ड्राइव प्थ्ठप् की डायरेक्टर श्रीमती तनेजा के निर्देशन में आयोजित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. रागिनी सिकरवार उपस्थित रहीं।

