इटारसी/ प्रदीप गुप्ता /गांधी स्टेडियम के पीछे स्थित राधा कृष्ण मार्केट के व्यापारियों ने क्षतिग्रस्त पुलिया बनाने हेतु ज्ञापन संयुक्त व्यापार महासंघ दीपक हरिनारायण अग्रवाल कोषाध्यक्ष राजेंद्र बबलू अग्रवाल सचिव सन्मुखदास चेलानी को सौंपा। संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे से तत्काल समस्या पर बात की एवं स्पाट के फोटो भेजें और आग्रह किया व्यापारियों की समस्या को प्राथमिकता से हल कराया जाए। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने तत्काल समस्या का हल करने की बात कही। ज्ञात हो कि राधाकृष्ण मंदिर की गली में व्यापारी बारिश में पानी के जमा होने से भी परेशान रहते है, मानसून में गली में नाली का गंदा पानी एकत्र हो जाता है।

