नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता /मंगलवार को शक्ति केंद्र 4 कैलाश वासी के वार्ड क्रमांक 21 में बूथ क्रमांक 98 की बैठक वार्ड पार्षद श्रीमती महिमा गौर के निवास पर रखी गई। जिसमें शक्ति केंद्र प्रभारी संतोष मीणा, बूथ विस्तारक श्रीमती रजनी यादव, हितग्राही प्रभारी आलोक राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष रोहित गौर, मीडिया प्रभारी ऋषभ शुक्ला, सह विस्तारक जसवीर बाबरा, महामंत्री दुर्गेश मिश्रा उपस्थित रहे। बूथ क्रमांक 98 की बूथ समिति संगठन एप्स के माध्यम से डिजिटल की और समिति गठित की गई।

