नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / प्रदेश में हुई असामयिक वर्षा को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर रबी उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अवधि बढ़ाई गई है। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति जैन सिंघई ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान अब 22 मार्च से 24 मार्च तक अपना गेंहू पंजीयन करा सकते हैं।

