नर्मदापुरम/प्रदीप गुप्ता/ यूथ महापंचायत का जिला स्तरीय कार्यक्रम 23 मार्च को दोपहर 12:00 बजे नर्मदा महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय यूथ महापंचायत कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

