नर्मदापुरम /21,मार्च,2023/ नर्मदापुरम जिले में संचालित 5 क्रियाशील निजी गौशालाओं को गौवंश के भरण पोषण के लिए मध्य प्रदेश गौपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड भोपाल से प्राप्त राशि 33 लाख 29 हजार 410 रूपए का वितरण किया गया है, जिसमें पांच माह के लिए भूसे-चारे के लिए 26 लाख 63 हजार 985रूपए तथा 619 बैंग स्वर्णदान पशुआहार के लिए 6 लाख 65 हजार 425 रूपए का वितरण कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष गौपालन एवं गौसंवर्धन समिति नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह द्वारा कर दिया गया है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं नर्मदापुरम डॉ. संजय अग्रवाल नें उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष गौपालन एवं गौसंवर्धन समिती नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह द्वारा प्राप्त राशि का पृथक पृथक गौशालाओं को राशि का वितरण किया जाएगा। इसके अनुसार विकासखंड पिपरिया अंतर्गत संचालित गौशाला श्री सदगुरू कृपा गौशाला बारीदेवी 7 लाख 18 हजार 530 रु, विकासखंड बनखेड़ी अंतर्गत भाउ साहब स्मृति लोकन्यास गोविंदनगर पलिया पिपरिया को 3 लाख 40 हजार 270 रूपए, विकासखंड नर्मदापुरम अंतर्गत महर्षि दयानंद गौरक्षिणी सभा आर्ष गुरूकुल गौशाला खोजनपुर को 1 लाख 77 हजार 90 रूपए, विकासखंड माखननगर अंतर्गत भगवान बलराम गौसदन एव शोध संस्थान खैरीदीवान को 2 लाख 6 हजार 515 रूपए एवं विकासखंड सिवनीमालवा अंतर्गत आचार्य विद्यासागर दयोदय गौशाला भादूगांव बांदरखोह को 18 लाख 87 हजार 5 रूपए का वितरण किया गया। कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष गौपालन एवं गौ संवर्धन समिती नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा संबंधित गौशाला संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धरित मापदण्डों के मुताबिक गौशालाओ का संचालन करें। सक्षम अधिकारी गौशाला का नियमित भ्रमण करें, साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। अधीनस्थ अधिकारी अपने-अपने विकासखंड स्थित गौशाला का नियमित भ्रमण करें। पुलिस द्वारा गौवंश पकड़े जाने वाले स्थान पर संबंधित विकासखंड के पशु चिकित्सक तत्काल मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही करे तथा तत्संबंध में सूचना अपन वरिष्ठ अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करें।

