नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / कबड्डी प्रतियोगिता में भोपाल, खातेगांव, नसरुल्लागंज, ढाबा कला एवं आसपास के ग्राम से जिले प्रदेश स्तर की 34 कबड्डी की टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय आयोजन देर रात्रि तक चला। जिसमें आरसीसी भोपाल की टीम ने प्रथम पुरुस्कार ₹15,001 प्राप्त किया। दूसरा खातेगांव की टीम को ₹10,001 रुपये का पुरस्कार प्राप्त हुआ, तीसरा स्थान ढाबा कला को 5001 रुपये, चतुर्थ पुरूस्कार नसलुल्लागंज गंज टीम को 1101 अनुशासित टीम का पुरस्कार प्राप्त हुआ। वेस्ट रेडर का पुरुस्कार आरसीसी भोपाल का खिलाड़ी बाली को मिला, वेस्ट केचियर का पुरुस्कार खातेगांव की टीम के खिलाड़ी को मिला एवं 1 अन्य पुरुस्कारों से टीमों का सम्मान किया गया। समस्त निर्णायको, वरिष्ठ खेल विभाग के कोच, सचिवो का सम्मान हुआ। पुरुस्कार में सहयोगी रहे प्रथम पुरस्कार ₹15,001 समस्त ग्रामवासियो द्वारा, दूसरा पुरुस्कार सूरज वर्मा (तिलोडिया) द्वारा ₹10,001, तीसरा पुरुस्कार प्रेमराज वर्मा (बमरोलिया) द्वारा ₹5,001, चतुर्थ पुरुस्कार ₹1,101 रंजीत वर्मा द्वारा , विशेष पुरुस्कार कन्हैया लाल वर्मा पूर्व सरपंच पर्रादेह द्वारा ₹2,101, विशेष पुरुस्कार विजय साहू, शगुन गार्डन द्वारा इस आयोजन में खेल विभाग द्वारा सहयोग मिला। जिला प्रशासन, ग्रामवासियो क्षेत्रवासियो से खिलाड़ियों उत्साह शांति पूर्वक बढ़ाया, शांति पूर्वक कबड्डी प्रतियोगिया संपन्न हुई।

