

भोपाल / प्रदीप गुप्ता / आज हिन्दू नववर्ष पर श्री हिन्दू उत्सव समिति द्वारा मां भवानी चौक सोमवारा में साधु-संतों एवं साध्वी रंजना दीदी उत्तराखण्ड , पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा, पूर्व विधायक रमेश चंद्र शर्मा गुट्टू भैय्या, पार्षद मनोज राठौर, साहू समाज के जिलाध्यक्ष रविन्द्र साहू झूमरवाला की उपस्थिति में माता की महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों धर्मप्रेमी बन्धुओं ने भाग लिया। आयोजन में अध्यक्ष सन्तोष साहू, पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह कैलाश साहू, सुबोध जैन एवं समस्त हिन्दू उत्सव समिति के आजीवन सदस्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

