नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्र पर इनरब्हील क्लव डिस्ट्रिक्ट 304 ने देवी मां की आराधना कर भजन गए और बरसों पुरानी चली आ रही भारतीय संस्कृति की परंपरा को निभाया । क्लब अध्यक्ष वंदना समैया ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया गया और आने वाले समय में इनरबहील क्लब अपने द्वारा किए जाने वाले कार्यों में और कड़ी जोड़ने हेतु कार्य किया जायेगा । देवी मां
की पूजा अर्चना के उपरांत सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाईयां दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रितु जैन , आई एस ओ अंजू गुप्ता, कोषाध्यक्ष निधि जैन, एडीटर अंशू अगृवाल, सचिव नीता जैन, सीमा गुप्ता, स्वाति जैन, सुनीता अग्रवाल, समाजसेवी नीरजा फौजदार, भावना चावरा, कामिनी गिल्ला, मऊ चौधरी, तृप्ति श्रीवास्तव, अर्चना सिंघई की उपस्थिति रही।

