
नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / आज दिनांक 22 मार्च दिन बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर नगर में भ्रमण कर सभी हिन्दू भाईयों को तिलक लगाकर ढ़ोल बाजों के साथ चैत्र प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के जिला संयोजक नितिन मेषकर , जिला गौ रक्षा प्रमुख कैलाश दायमा , जिला धर्म प्रचार प्रमुख प्रखराज शर्मा , नगर अध्यक्ष विनीत सक्सेना , नगर संयोजक दिनेश कीर , नगर मंत्री मनमोहन साहू, विजय रैकवार, दीपेश साहू, आयुष सिंह, सत्येन्द्र साहू, रवि शर्मा, पुनीत ग़ौर, शुभ विनोदिया, बसंत सिंह मेहरा, मनीष चौकसे, गौतम शिवहरे, राजेश बड़कुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

