इटारसी/प्रदीप गुप्ता/गणगौर महोत्सव के लिए आयोजित मारवाड़ी समाज की एक बैठक अग्रवाल भवन में रखीं गई। जिसमें सर्वसम्मति से पारंपरिक गणगौर उत्सव भव्य रूप से मनाने का तय किया गया। गणगौर उत्सव की शोभायात्रा अग्रवाल भवन से तारीख 24.03.2023 , शुक्रवार ठीक 4:00 बजे प्रारंभ होगी। अग्रवाल भवन से तालाब से 11वीं लाइन से 9 वीं लाइन से सराफा बाजार से जय स्तंभ होते हुए द्वारकाधीश बड़ा मंदिर के रास्ते कमला नेहरू पार्क में पहुंचेगी। जहां पर मारवाड़ी समाज की गोट का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गुलाबचंद अग्रवाल ने दी। इस अवसर पर उमेश अग्रवाल, संतोष सोनी, दीपक एच अग्रवाल दीपक जी डी अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल भौरा वाले, अनिल मित्तल , प्रशांत अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, नीतू राठी, राकेश खंडेलवाल आदि मारवाड़ी बंधु उपस्थित थे। अग्रवाल समाज के प्रवक्ता संजय शिल्पी ने मारवाड़ी समाज की सभी महिलाओं व पुरुषों से अधिक से अधिक संख्या में शोभा यात्रा व गोट में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

