नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / हिंदू नववर्ष को लेकर शहर के युवाओं में भी अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में गोल्डन सिलिकॉन सिटी के रहवासी उद्धव यादव, मयंक यादव, हर्षवर्धन यादव ने अपने घर के ऊपर ध्वज फहराया एवं जोरदार आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटी गई। इस मौके पर उनके दादा भैयालाल यादव ने कहा कि भगवान ब्रह्मा ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से ही सृष्टि की रचना करना प्रारंभ किया था और वे 07 दिनों में ही सृष्टि की रचना कर ली थी। अर्थात् हमारा यह नव वर्ष सृष्टि के निर्माण का आधारभूत स्तंभ है और इसे बनाये रखने हम सभी को सौहाद्र प्रेम एवं आत्मिक परिशुद्धता का परिचय देना होगा।

