इटारसी/ प्रदीप गुप्ता / शहर के मारवाड़ी समाज के संगठन को आज कुछ वर्षों की खामोशी के बाद दोबारा जाग्रत किया गया। जब अग्रवाल भवन में गणगौर महोत्सव के लिए आयोजित मारवाड़ी समाज की एक बैठक में रमेश चांडक को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। बेनीशंकर शर्मा ने उनके नाम का प्रस्ताव किया। जिसका सभी ने समर्थन किया। श्री शर्मा ने बताया कि जल्द ही एक बड़ी बैठक कर नई कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर गुलाबचंद्र अग्रवाल उमेश अग्रवाल, संतोष सोनी, दीपक एच अग्रवाल, दीपक जी डी अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल भौरा वाले, संजय अग्रवाल शिल्पी, अनिल मित्तल , प्रशांत अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, नीतू राठी, राकेश खंडेलवाल आदि मारवाड़ी बंधु उपस्थित थे।

