नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / 44वी सीनियर राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला जो कि 25 से 28 मार्च पंचदेरी गोपालगंज बिहार में आयोजित हुई। जिसमें नर्मदा पुरम के एक बालक रुपेश पाल एवं तीन बालिका हीना सलाम , अंकिता भलावी , गंगा अंडेकर का चयन मध्यप्रदेश थ्रोबॉल टीम में हुआ है। यह खिलाड़ी नर्मदापुरम थ्रो बॉल संघ की सचिव एवं कोच स्नेहा दुबे के नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस अवसर पर इन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए नर्मदा महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी डॉ. वाय. एस. चाहर , उपाध्यक्ष एवं विधायक खेल प्रतिनिधि एवं नर्मदा पुरम थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष रोहित गौर उपस्थित रहे। यह खिलाड़ी आज कुशीनगर एक्सप्रेस से बिहार के लिए रवानगी लेंगे।

