नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमें बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र दिया है। इस मंत्र को हमें बूथ विस्तारक अभियान 2.0 में आत्मसात करना है। भारतीय जनता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बूथ की समिति होती हैं। हमारी बूथ समिति मजबूत हो गई तो हम हर चुनाव जीत सकते हैं इसलिए हमें ” मेरा बूथ सबसे मजबूत” के मंत्र पर काम करना हैं उक्त बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभागीय प्रभारी पंकज जोशी ने मंगलवार को नर्मदापुरम जिले के बूथ विस्तारक अभियान 2.0 में केसला मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 11 सुषमा स्वराज के बूथ क्रमांक 316, 317, 318 पर बूथ समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कही । इस दौरान संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी शैलेन्द्र दीक्षित (सोनू), यशवंत पटेल, मंडल अध्यक्ष सुशील बरखड़े सहित मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बीएलए-2, बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने दी।

