नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /चैत्र नवरात्रि के परम पावन अवसर पर माँ ललिता आश्रम में नवचंडी पाठ अनुष्ठान के साथ श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण यज्ञ मानस मर्मज्ञ वरिष्ठ रामायणी पंडित मोहन लाल चौबे के परम पावन सानिध्य में किया जा रहा है। माँ ललिता आश्रम के आचार्य पंडित अजय दुबे ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में भगवती की आराधना करने से परम शक्ति की प्राप्ति होती है तथा श्री राम जी की उपासना करने पर ग्रहस्त की समस्त कामनाओं की पूर्ति होती है। नवरात्रि में देवी जी की उपासना के साथ ही श्री राम जी की उपासना का बड़ा महत्व है। नित्य प्रातः काल श्री रामरक्षा स्तोत्र के पाठ करने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है तथा रामायण के पाठ करने पर राम जी की कृपा प्राप्त होती है। इसलिए आश्रम में वरिष्ठ रामायणी मोहनलाल चौबे के परम पावन सानिध्य में नवाह्न पारायण यज्ञ के साथ ही नवचंडी पाठ अनुष्ठान किया जा रहा है। जिसके दर्शन करने से भी कल्याण होता है तथा नित्य कन्या भोजन का आयोजन भी किया जा रहा है। कन्या पूजन करने से देवी कृपा प्राप्त होती है। प्रातः 8:30 बजे से देव पूजन 11:00 से श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण यज्ञ तथा नित्य दोपहर में 11=30 से कन्या भोजन का आयोजन किया जा रहा है। आज विशेष रुप से श्री हरि सिंह मीणा, राजीव मिश्रा, कमोद सिंह चौहान, भैया लाल पुजारी, बाबूलाल शर्मा, सुरेश दादा, प्रमोद मिश्रा, कविता चौहान, अभिलाषा दुबे, श्रीमती सोनी ने पूजन हवन कर पुण्य की प्राप्ति की।

