सिवनी मालवा/ प्रदीप गुप्ता / मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा सीताराम मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें 24 मार्च दिन शुक्रवार को गणगौर की शोभायात्रा निकाली जाने के विषय में चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें शोभा यात्रा का प्रारंभ बैंड बाजों के साथ सीताराम मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गो में कल्लू चौक, नर्मदा मंदिर चौक, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक, लोहिया पुल, राम जानकी मंदिर होते हुए बड़े तालाब पहुंचकर गणगौर का विसर्जन किया जाएगा। मारवाड़ी समाज द्वारा मुख्य मार्गों पर गणगौर का स्वागत किया जाएगा। सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय का सभी ने स्वागत किया।

