नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / अंजुमन मुफिदुल इस्लाम कमेटी की बैठक जनाब शहर काजी हाजी अशफाक अली की सरपरस्ती में बैठक संपन्न हुई। जिसमें सामुदायिक भवन निर्माण के संबंध में चर्चा हुई एवं आने वाले त्यौहार रमजान मुबारक तथा सबेकद्र पर कब्रिस्तान में बिजली, पानी साफ सफाई व्यवस्था के संबंध में नगर पालिका को अवगत कराने हेतु चर्चा की गई एवं अंजुमन के किरायेदारों का पिछला किराया जमा कराने पर चर्चा हुई , जिसमें प्रमुख रूप से अंजुमन कमेटी के सदर अध्यक्ष जनाब जब्बार खा, फैजानुल उल हक, सचिव डा. मुवीन खान, उपाध्यक्ष युनुस खान , उपाध्यक्ष अब्दुल नावीद, ज्वाइंट सेक्रेटरी हाजी हबीब तथा सदस्य फारुख , साकिर कोषाध्यक्ष, वसीम परवेज , रिजवान , अरबाज बैग, गुलाम मुस्तफा, दिलावर , उमर अली आदि उपस्थित थे।

