
नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ नव वर्ष के स्वागत हेतु वैश्य महासम्मैलन मध्यप्रदेश की नगर शाखा ने प्रत्येक वर्षानुसार इस वर्ष भी स्थानीय सेठानी घाट पर पहुंच कर मॉं नर्मदा के दर्शन कर मॉं नर्मदा के प्राचीन मंदिर के सामने रंगोली डाली एवं दीपक लगाये तथा सभी ने तिलक लगाकर एक दूसरे का स्वागत किया। सम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया हम सब सनातन संस्कृति को मनाने वाले है, हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष ऐसे ही नव वर्ष का स्वागत एक दूसरे को तिलक लगाकर करते है। जो हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है और साधुवाद व्यक्त करते मॉं नर्मदा के प्राचीन मंदिर के मुख्य पंडि़त डॉं. गोपाल प्रसाद खड्डर का हम सभी को तिलक लगाकर आर्शीवाद दिया। स्वागत क्रम में सम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, जिला अध्यक्ष उषा अग्रवाल, नगर अध्यक्ष शारदा जैन , भावना चावरा , भारती , सुनीता अग्रवाल, पंकज सराठे , विजय प्रकाश श्रीवास्तव, किरण सराठे , पूजा चंद्रवंशी , मीरा ताम्रकार आदि उपस्थित थी। सभी ने बहुत उत्साह पूर्वक नव वर्ष का स्वागत किया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

