नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /
प्रतिभूति कागज कारखाना, नर्मदापुरम की मान्यता प्राप्त एसपीएम कर्मकार यूनियन ने केन्द्र केन्द्र सरकार से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सीजीएचएस मेडीकल सुविधा नर्मदापुरम में प्राप्त हो, इसके लिए निदेशक सीजीएचएस डा. रामशंकर रावत एवं शैलेष त्रिवेदी से भेंट वार्ता की । यूनियन के अध्यक्ष वीरेन्द्र भट्ट ने बताया कि नर्मदापुरम इटारसी एवं जिले के सभी केन्द्र सरकार से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को सीजीएचएस सुविधा मिलने के लिए ज्ञापन देते हुए जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में सीजीएचएस अस्पताल उपलब्ध कराने की मांग की । निदेशक सीजीएचएस को एसपीएम अस्पताल तथा नर्मदा अपना अस्पताल तथा न्यू पाण्डेय अस्पताल का दौरा करवाया ताकि सीजीएचएस डिस्पेंसरी एसपीएम में खुलने का मार्ग प्रशस्त हो सके। यूनियन के पदाधिकारी सुनील बघेल, जलील खान, राजेश तिवारी, राजेश मालवीय, विजय लुटारे, राकेश ठाकुर, नीलेश पाराशर, पुरूषोत्तम मेहरा एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसियेशन के अजय दुबे, अशर्फीलाल बामलिया, वेणुगोपालन, एम एस शर्मा के साथ साथ नलिन पटेल ने भेंट वार्ता की । एसपीएम प्रबंधन से संयुक्त महाप्रबंधक (एचआर) अशेष अविनाशी ने निदेशक सीजीएचएस से एसपीएम द्वारा अस्पताल में सुविधा प्रदान करने का आश्वासन भी दिया । यूनियन के अध्यक्ष वीरेन्द्र भट्ट ने बताया कि सीजीएचएस डिस्पेंशरी एसपीएम में खुलने से सभी सेवानिृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार को मुफ्त इलाज प्राप्त होने का लाभ प्राप्त होगा ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

