नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में जिला क्षय केन्द्र में टीबी मरीजो को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से 18 टीबी मरीजो को पोषण आहार वितरण किया गया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार द्वारा पोषण आहार वितरण एवं निक्षय मित्रों का सम्मान किया गया। सीएमएचओ डॉ. देहलवार ने बताया कि जिला क्षय केंद्र नर्मदापुरम को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सब नेशनल सर्टिफिकेशन के प्रोग्राम में कांस्य मेडल मिला हैं। उन्होंने क्षय रोग नियंत्रण में जिले को मिले कांस्य पदक की उपलब्धि पर सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई प्रेषित की है। कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ, प्रियंका दुबे, डॉ, ओशीन जैन, विशेष दुवे, चंद्र गोपाल मैलया, उदित द्विवेदी, मुकेश
श्रीवास्तव, गौरव सेठ, शेरसिंह बडकुर, नरेन्द्र गोयल, देवदत्त गौर,
नितेश खण्डेलवाल, अतुलभंडारी, शिवराज चंदौल, संजय गौर रेडक्रॉस के सदस्य, जिला क्षय केन्द्र के रागिनी निगम, हेमन्त अग्रवाल, राहुल तिवारी, विक्रम पटेल, श्याम वर्मा, चंदा शेख, वर्षा शर्मा, अमृतलाल बगोरा, जीवन लाल कटारे, विशाल गढवाल, आशीष जोशी तथा सुनील साहू प्रभारी जिला मीडिया उपस्थित थे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

