इटारसी/ प्रदीप गुप्ता /तंज़ीम संस्था संस्थापक आरिफ खान चिश्ती ने बताया कि पवित्र माह रमज़ान शुरू हो गया। जिसमें मुस्लिम धर्मवालियों रोज़ा रखते है, सुबह 05 बजे सेहरी ग्रहण कर शांयकाल रोज़ा खोला जाता है, जोकि बहुत कठिन होता है, बड़ो बड़ो के साथ छोटे बच्चे भी उत्साहित हो कर रोज़े रख रहे है, आयशा बरकत अली उम्र 06 वर्ष निवासी नाला मोहल्ला एवं इकरा फातिमा खान चिश्ती उम्र 05 वर्ष निवासी न्यास कॉलोनी ने रोज़ा रख कर खुदा की इबादत कर देश की तरक्की के लिए दुआ की। आयेशा बरकत अली के पिता स्क्रैप एवं इकरा फातिमा के पिता ट्रासंपोर्ट कम्पनी के संचालक है।

