नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की बहनों के लिए चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ 25 मार्च से हो गया है। 10 जून को सभी पात्र हितग्राहियों के खाते में एक हजार रूपये की राशि पहुंचा दी जाएगी। जिससे हमारी बहने सशक्त बनेगी। प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

