नर्मदापुरम/प्रदीप गुप्ता/ विधायक नर्मदापुरम डॉ.सीतासरन शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा विधायक स्वेच्छानुदान निधि से विकासखंड इटारसी, नर्मदापुरम क्षेत्र के कुल 38 हितग्राहियों को कुल 1 लाख 17 हजार 100 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। सहायता राशि हितग्राहियों को उनके उपचार एवं आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर होने के कारण स्वीकृत की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 हितग्राही को 6 हजार रुपए, 6 हितग्राहियों को 5-5 हजार रुपए, 10 हितग्राहियों को 2500-2500 रूपए, 9 हित ग्राहियों को 2-2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

