नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / पिपरिया के समीपस्थ ग्राम रामपुर में लाडली बहना योजना के तहत पात्र हितग्राही बहनो को सरलतापूर्वक योजना का लाभ प्राप्त हो, इधर उधर भटकाव की स्थिति न बने इस उद्देश्य को लेकर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा गठित नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा नगर के साथ गांव में भी निशुल्क ईकेवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 132 हितग्राहीयो बहनों ने केवाईसी करवाया। तथा शिविर से लाभान्वित हुई। मुख्यमंत्री ने 18 मार्च को सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन जम्बूरी मैदान भोपाल में सभी सामाजिक कार्यकर्ता सामाज सेवियो को लाडली बहना योजना को धरातल पर बिना किसी कठिनाई के लागू करने सहयोग करने आह्वान किया था। शिविर में नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, पुष्पराज पटेल, प्रवीण कुमार, यशवंत सिंह, राजपूत मेंटर उपस्थित रहे।

