नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / जिला अभिभाषक संघ भोपाल के आव्हान पर अधिवक्ताओं की महापंचायत शनिवार को अधिवक्ता संघ भोपाल में हुई। इस दौरान मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य अखंड प्रताप सिंह, नरेन्द्र जैन व राजेश व्यास की मौजूदगी में भोपाल अध्यक्ष डा. पीसी कोठारी ने संकल्प का वाचन किया। इस दौरान उन्होंने 25 प्रकरणों का आदेश वापस लेने की बात कही। नर्मदापुरम अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे ने बताया कि इस महापंचायत में 23 जिले व 52 तहसील के अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नर्मदापुरम संघ अध्यक्ष केके थापक ने भी संबोधित किया। महापंचायत में नर्मदापुरम संघ सहसचिव सुरेन्द्र सिंह राजपूत, सौरभ तिवारी, इटारसी सचिव पारस जैन, पिपरिया से दंगल सिंह के अलावा सिवनीमालवा तहसील के पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भोपाल संघ सचिव सुशील श्रीवास्तव ने किया।

