नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता /मध्य क्षेत्रीय गुजराती बाज खेडा़वाल समाज जबलपुर की आमसभा रविवार को श्री बाजखेडा़वाल गुजराती भवन संगम कालोनी जबलपुर में हुई। बैठक में नर्मदापुरम, भोपाल, हटा दमोह और जबलपुर के सामाजिक मंडल के पदाधिकारियों व आजीवन सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में समाज के अध्यक्ष अनिल धगट ने प्रगति रिपोर्ट समाज के सामने रखी। तत्पश्चात् चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर दवे ने निर्विरोध समिति पदाधिकारियों की घोषणा की। अनिल कुमार धगट पुनः अध्यक्ष घोषित किए गए वहीं उपाध्यक्ष गोपाल मेहता, अनिमेश पंडया छगन दवे , सचिव सुधीर पंड्या , सहसचिव शैलेन्द्र धगट, प्रवीण पंडया एवं कार्यकारणी सदस्य मुकेश भट्ट, वंदन धगट और अनूप पंडया की घोषणा हुई। नर्मदापुरम से राजकुमार तिवारी, सौरभ तिवारी, अशोक दुबे, डा सिंधुचरण दुबे, मोनिका दुबे ने नर्वनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचित होने बधाई दी है।

