नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आदर्श महिला क्लब की मासिक बैठक का आयोजन श्वेता जैन एवं ज्योति जैन के निज निवास पर किया गया। जिसमें जैन समाज के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती पर चर्चा की गई, कि हम सब मिलकर आहार दान करें सभी सदस्यों ने मिलकर यह निर्णय लिया की बॉंद्राभान स्थित आसरा वृद्धाश्रम में चल कर सभी बुजुर्गों को आहार दान करेगें ओर उनको गेम खिलाकर प्राइज भी देगें। जिससे उनको खुशी मिले। अपने घर से दूर रहने वाले बुजुर्गों को अपना पन लगता है। आदर्श महिला क्लब की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया हमारा क्लब प्रतिवर्ष महावीर जयंती पर आहार दान का कार्यक्रम करता है। जैन समाज में आहार देने करवाने का विशेष महत्व है। बैठक में क्लब की संरक्षक ऐकता फौजदार , संध्या मंहत , नीरजा फौजदार , श्वेता जैन , ज्योति जैन , नीता ओशीन , रचना मस्ते , कल्पना जैन ,अरमान जैन , नम्रता मंहत , सारिका जैन , अंजू ओशीन , प्रीति मंहत, निधी जैन , डॉली दिगम्बर , सारिका डेरिया , भारती , संगीता डेरिया , अनीता जैन क्लब की नई सदस्य अश्वनी जैन उपस्थित रही। सभी ने बहुत उत्साह पूर्वक जन्मजयंती मनाने की घोषणा की।

