नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही सीनियर वूमेन इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच 26/03/23 कुलामणि स्थित एमपीसीए ग्राउंड पर नर्मदापुरम एवं हरदा के मध्य खेला गया। जिसमें नर्मदापुरम ने हरदा को 8 विकेट से पराजित किया। हरदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में मात्र 54 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से प्रतिष्ठा ने सर्वाधिक 13 रन का योगदान दिया नर्मदापुरम टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए वेदांशी ने सर्वाधिक 4 विकेट तथा अनामिका रघुवंशी एवं माही ठाकुर ने 2-2 विकेट का योगदान दिया । इसके पश्चात नर्मदापुरम ने 55 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया ।नर्मदापुरम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनन्या दुबे ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया । प्रतियोगिता का दूसरा मैच बैतूल एवं हरदा के मध्य कल खेला जाएगा। मैच से पूर्व प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि एनडीसीए उपाध्यक्ष राजेश चौरे एवम वूमेंस सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन दिलीप नामदेव, मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं मैच के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजीव दुबे, कोच श्रीमती वर्षा पटेल, मनीष यादव, विष्णु प्रसाद बोरासी, शैलेंद्र सिंह पवार, रामकृष्ण चौरे, आकाश चौरे एवं समस्त एनडीसीए स्टाफ मौजूद रहा ।

