भोपाल/ प्रदीप गुप्ता /भाजपा के सुप्रीमो और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में थे। इस दौरान वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए। पार्टी बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने मध्यप्रदेश में कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे कामों की तारीफ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश में एकमात्र ऐसा राज्य है। जहा कृषि के क्षेत्र में सरकार का फोकस है। कृषि अधोसंरचना के लिए चार हजार करोड़ रुपए लगाए जा रहे है। इसके लिए मैं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल को नए नवाचारों को गढ़ने के लिए बधाई देता हूं ।

