नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / इटारसी से लगभग 25 किमी लंबा रामपुर-गुर्रा- मरोड़ा रोड दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है, लगभग 5 साल पूर्व बनें इस मार्ग पर अनेकों जगह दरार आनें से दुर्घटनाएं हो रही है तथा भविष्य में भी कोई दुर्घटना होने़ की आशंका है ।
*हजारों किसान-विद्यार्थी प्रतिदिन करते़ है आवागमन*
उक्त मार्ग पर प्रतिदिन हजारों ग्रामीण, विद्यार्थी, किसान, शासकीय सेवक, शिक्षक आवागमन करते है, इटारसी से मरोड़ा पहुंच यह मार्ग गांवों को शहर से जोड़ता है, प्रतिदिन ही सैकड़ों विद्यार्थी शहर पढ़ाई करनें कालेज, स्कूल जाते है, शहर से भी विद्यार्थी इसी मार्ग पर स्थित पॉलिटेक्निक कालेज पढ़ाई करनें आते है, रोड की दरारों के बीच मोटर सायकल फंसनें से दुर्घटना घटती है, लगभग 5 साल पूर्व पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित इस मार्ग पर ऐसी दरारें भ्रष्टाचार को प्रदर्शित करती है ।
*15 गांवों के किसान करते है आवागमन*
उक्त मार्ग से सनखेड़ा, दमदम, रामपुर, गुर्रा, सिलारी, चिल्लई, रुपापुर, गजपुर, नांदनेर, घोघरी, बटकुई, खापा, सोमलबाड़ा, कांदई, नागपुर कलां, बिछुआ, सोनतलाई, ग्बाड़ी, पाहनवर्री, खापा आदि गांवों के किसान प्रतिदिन आवागमन करते है ।
*प्रशासन शीघ्र करें सुधार कार्य*
लगभग 5 बर्ष पूर्व बने़ इस रोड़ पर अनेकों जगह बड़ी बड़ी दरारे़ आ गयी है, शीघ्रता से पीडब्ल्यूडी के द्वारा उक्त मार्ग को सुधारा जाना चाहिए 3 दिन के अंदर रोड नहीं सुधारा गया तो ग्रामीणों के साथ भारतीय किसान संघ चक्काजाम करेगा उक्त जानकारी संघटन के जिला सहमंत्री रजत दुबे ने दी।

