नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / चेत्र नवरात्रि पर्व में सभी के जनसहयोग से रेहटी और सलकनपुर के बीच सलकनपुर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलहारी खिचड़ी एवं चाय, पानी की सेवाएं दे रहे है सोहागपुर निवासी एडवोकेट विक्रम परते। सलकनपुर में विजयासन देवी के प्रति अपने भक्तों की सच्ची आस्था है जो पैदल यात्रा कर उनके दर्शन प्राप्त करने जाते हैं। छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं एवं पुरुष हाथों में लाल झंडा लेकर जय माता दी के नारों के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार एवं रविवार को इंदौर से आए हुए कारीगरों द्वारा बनाई 1100 किलो की साबूदाने की खिचड़ी प्रसादी बांटी।

