नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / 30 मार्च को राम नवमी के अवसर पर गत वर्ष की भांति भव्य शोभा यात्रा शाम 4 बजे से सेठानी घाट से शुरू होकर सराफा चौक, मोरछली चौक, सत रस्ता, जयस्तंभ होकर वापस सेठानी घाट आएगी। जिसके बाद आरती व हनुमान चालीसा पाठ होगा। बैठक में इस वर्ष भी यात्रा को भव्य स्वरूप देने पर सहमति बनी। अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का बड़ा मॉडल यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगा। बैठक में पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, पं भालचन्द्र खद्दर, महेंद्र चौकसे, हंस राय, प्रमोद सोनी, महेंद्र यादव, दिनेश तिवारी, पूनम मेषकर, लोकेश तिवारी, अजय श्रीवास्तव, गोवर्धन यादव, आयुष चौकसे, धनेंद्र राने, अमीन राईन, वैभव शर्मा, राजकुमार चौकसे, अंशुल सोनी, रिंकू शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

