इटारसी/ प्रदीप गुप्ता /रविवार को तिलक सिंदूर में अखिल भारत हिन्दू महासभा की बैठक आयोजित की गई,बैठक में भोपाल से आये अभाहि महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार भागर्व मुख्य रूप से मौजूद थे बैठक में हिन्दूओ के हितो ओर महासभा से लोगो को कैसे जोड़े, इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार भार्गव ने अपने विचार रखें। साथ ही हिन्दुत्व को बढ़ाने की बात कही। बैठक में श्री भार्गव ने महासभा के नर्मदापुरम संभाग के संगठन मंत्री के नाम की घोषणा की, उन्होंने संग़ठन मंत्री की कमान अधिवक्ता राजेश पांडे को सौपी है, वही महासभा का जिला अध्यक्ष शालकराम तिवारी, जिला महामंत्री सूरज यादव और नगर अध्यक्ष आशीष मेहरा को नियुक्त किया गया है। सभी नव नियुक्त एवं पदाधिकारियों का बैठक में मौजूद श्री राम व्यायाम शाला के संस्थापक शंकर यादव ने पुष्प माला पहना कर स्वागत सम्मान किया। वही हिंदुत्व को बढ़ावा देने की बात कही औऱ अखंड भारत हिन्दू राष्ट्र के जयघोष लगाए, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भार्गव ने विस् चुनाव लड़ने की भी प्रदेश में मंशा जाहिर की।

