नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / आज सोमवार दिनांक 27 मार्च को नवागत पुलिस महानिरीक्षक इरसाद वली ने पदभार ग्रहण कर मिडिया से मिले। श्री वली ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता होगी अपराधियों पर नकेल कसना एवं महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना। शहर के यातायात व्यवस्था को लेकर कहा कि जहां भी यातायात में समस्या होगी, उन स्थानों को चिन्हित कर यातायात की व्यवस्था को सुचारू कराया जाएगा। बता दे कि श्री वली की शिक्षा बिहार के भागलपुर में हुई। डी आई जी बालाघाट एवं डी आई जी भोपाल भी रह चुके है।

