नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / रमजान का बरकत वाला महीना शुरु हो गया बड़े- बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी काफी उत्साह के साथ रोजा रखने के लिए काफी उत्साहित हो रहे हैं। सुबह 5:00 बजे शहरी करते परिवार के साथ शाम को सबके साथ मिलकर के रोजा खोलते हैं। इसी परंपरा के अनुसार मेन रोड निवासी उम्र 9 वर्ष के मोहम्मद अजान खान ने रोजा रखकर खुदा से देश की खुशहाली एवं तरक्की के लिए दुआ की मोहम्मद अजान को यह प्रेरणा अपने पिता कपड़ा व्यापारी मोहम्मद सिराज खान एवं मां सबीना खान से मिली।

