नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /भविष्य संस्था में दिव्यांग जनों एवं संस्था के सदस्यों द्वारा नवरात्रि पर्व के लिए गोबर के छोटे-छोटे उपले गोबर से बनी हवन समिधा बनकर तैयार हैं। जिसमें कि फूलों को सुखाकर एवं हवन सामग्री को पीसकर उसका पाउडर तैयार करके उस में कपूर मिलाकर गोबर में मिलाकर उसका मिश्रण से समिधा एवं उपले तैयार किए गए हैं। जिनका प्राचीन काल में भी बहुत ज्यादा महत्व रहा है, इस समिधा एवं उपले से कई फायदे हैं। जैसे कि इनके हवन से घर का वातावरण शुद्ध होता हैl सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कीटाणुओं का नाश होता है जीवन से संकट दूर होते हैं। कहीं ना कहीं पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होते हैं। गोबर से बनी इन कंडे एवं उपले एवं समिधा को लेने के लिए आप संस्था में सुबह 9:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

